छत्तीसगढ़

कल ताड़ोकी- रावघाट अभनपुर –कुरूद ब रेल लाइन का उद्घाटन

रावघाट रायपुर और रायपुर कुरूद ट्रेन को हरी झंडी भी

रायपुर, 19 अक्टूबर।पहले 9 फिर 12 अक्टूबर को स्थगित कार्यक्रमों के बाद कल मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से वर्चुअली ताड़ोकी- रावघाट रेल लाइन एवं अभनपुर कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही रावघाट रायपुर और रायपुर कुरूद ट्रेन सेवाओं का हरी झंडी दिखाएंगे।रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इजिन मेंटेनेंस फैसिलिटी का भी शिलान्यास करेंगे। रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर दोपहर 1.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे । एक अन्य कार्यक्रम रावघाट स्टेशन

में भी आयोजित किया गया है। जहां स्थानीय सांसद उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button