ताजा खबर

किरंदुल में 50 साल से अनवरत हो रही शीतला माता की आराधना, इस बार दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर की तर्ज पर सजा पंडाल

किरंदुल :  किरंदुल  टाइप-3 फुटबॉल ग्राउंड के पास स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर समिति द्वारा पिछले 50 वर्षों से लगातार शारदीय नवदुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आधी सदी से चली आ रही यह परंपरा किरंदुल के सबसे पुराने और प्रमुख पूजा पंडालों में से एक है।

इस वर्ष समिति द्वारा पंडाल को विशेष रूप दिया गया है। पंडाल को जगदलपुर के प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर की आकृति का रूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा-अर्चना में मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही। महिलाओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन संध्या आरती के पश्चात बच्चों एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा तथा जस मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है ।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 15 अक्टूबर को भव्य जस झांकी प्रस्तुत की  जाएगी, वहीं 17 अक्टूबर को जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button