नकबजनी करने वाले नाबालिग गिरफ्तार, 8 लाख के जेवर बरामद

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 20 अक्टूबर। दो दिन पहले सरोना के आजाद नगर में सूने घर में नकबजनी करने वाले नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए थे। प्रार्थिया ने आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 18 अक्टूबर को सुबह करीबन 10.00 बजे घर मे ताला लगाकर अपनी मां के साथ गांव भानुप्रतापपुर गई हुई थी। 19 अक्टूबर को शाम करीबन 07.30 बजे में वापस रायपुर आजाद नगर अपने घर आई तो घर के बाहर को ताला खोलकर घर के अन्दर रूम में गई तो देखी रूम का सारा समान बिखरा हुआ था ।रूम में रखी आलमारी का लॉक टुटा हुआ था एंव आलमारी के अन्दर बना लॉकर भी टुटा हुआ लाकर को चेक की तो उसमे रखे सोने एव चांदी के गहने नहीं थे। मेरे आलमारी के लॉकर में 2 सोने के चेन, 2 सोने लॉकेट, 2 सोने की चुडी, 2 जोडी सोने का नाक का नथ 2 कान की सोने की बाली चैन वाली, एंव 02 जोडी चांदी का पायल, चांदी का रूपया वाला माला रखा हुआ था। मेरे सभी सोने एव चांदी के गहनों की अनुमानित किमत 8 लाख रूपये की होगी। कोई अज्ञात चोर मेरे घर के पीछे की दीवाल को कुद कर पीछे के दरवाजा के ताला तोडकर घर के अन्दर प्रवेश कर मेरे सोने एवं चांदी के गहनो को चोरी कर लिया है। आमानाका पुलिस ने धारा 331(4),305(a)। दर्ज कर तलाश शुरू की। प्रार्थीया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर एक नाबालिग को पकड़ पूछताछ में उसने चोरी स्वीकारा। उसकी निशानदेही पर समान को बरामद करवाया ।



