: डोंगरगढ़ पुलिस की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं वाद-विवाद करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09-10-2026 को अनावेदक **01. दिनेश मार्कण्डेय, पिता स्व. सुंदरू मार्कण्डेय, उम्र 27 वर्ष, निवासी करवारी बड़ेपारा, वार्ड नंबर 08, थाना डोंगरगढ़ तथा 02. केवल पटेल, पिता अमरू पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवकट्टा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव** द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा कर अशांति उत्पन्न की जा रही थी। आसपास के लोगों द्वारा समझाइश देने पर भी दोनों अनावेदक आक्रोशित होकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो रहे थे। अनावेदकों के कृत्य से शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध **धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस** के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*
