छत्तीसगढ़

निजी अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण का शव, जांच

छत्तीसगढ़ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 31 अक्टूबर। शहर के वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल के सामने नाली में सात माह के मृत भ्रूण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घटना अस्पताल के ठीक सामने होने के कारण उसकी भूमिका को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, अस्पताल को बदनाम करने के उद्देश्य से किसी के द्वारा भ्रूण वहां फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास और नगर के विभिन्न अस्पतालों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण को वहां छोडऩे वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण को नाली में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button