छत्तीसगढ़

हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से चलेगी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 8 अक्टूबर। दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर इसका ठहराव निर्धारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल प्रत्येक सोमवार, यानी 12, 19 और 26 अक्टूबर को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायगढ़ में रात 11:03 बजे, बिलासपुर में अगले दिन रात 1:15 बजे, रायपुर में 2:55 बजे, दुर्ग में 3:55 बजे और गोंदिया में सुबह 5:48 बजे पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन एलटीटी पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल मंगलवार, 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11:50 बजे एलटीटी से रवाना होगी। गोंदिया में अगले दिन दोपहर 1:50 बजे, दुर्ग में 3:55 बजे, रायपुर में 4:35 बजे, बिलासपुर में शाम 7:05 बजे और रायगढ़ में रात 9:35 बजे इसका ठहराव रहेगा। ट्रेन तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें छह स्लीपर, सात एसी थ्री-टियर, दो एसी सेकंड, एक फर्स्ट-कम-सेकंड एसी, चार जनरल, एक पॉवर कार और एक गार्ड-कम-लगेज-कम-दिव्यांग कोच शामिल हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button