छत्तीसगढ़

बिलासपुर-चांपा के बीच त्योहारों में रोज तीन फेरे लगाने वाली स्पेशल ट्रेन चलेगी

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 8 अक्टूबर। नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरे के दौरान बिलासपुर-चांपा रेलखंड पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 16 से 20 अक्टूबर तक दोनों स्टेशनों के बीच रोज तीन-तीन फेरे लगाए जाएंगे।

बिलासपुर से ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होकर 5:05 बजे चांपा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे और तीसरी सेवा रात 9:50 बजे रवाना होकर 11 बजे चांपा पहुंचेगी।

चांपा से वापसी में ट्रेन शाम 5:20 बजे रवाना होकर 6:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दूसरी सेवा रात 8:25 बजे रवाना होकर 9:35 बजे और तीसरी सेवा रात 11:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ संभालने और जरूरत पड़ने पर तत्काल ट्रेन चलाने के लिए 16 से 20 अक्टूबर तक नैला स्टेशन पर एक अतिरिक्त मेमू रैक रखने का भी प्रस्ताव है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायगढ़ से चांपा तक निरीक्षण किया था। इस दौरान जांजगीर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा के समय अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग रखी थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button