छत्तीसगढ़

आईएएस जयवर्धन केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्ति

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ कैडर 2014 बैच के आईएएस एस. जयवर्धन को केंद्रीय गृह मंत्रालय, में उप सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्ति चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी होगी। डीओपीटी ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए ई-मेल में आईएएस एस. जयवर्धन को तुरंत कार्यमुक्त करने कहा है।
वे केंद्रीय गृह विभाग में प्रतिनियुक्त होने वाले तीसरे आईएएस होंगे। इनसे पहले 08 बैच के नीरज बंसोड़ अगस्त 24 और 04 बैच के आर प्रसन्ना मार्च 25 से कार्यरत हैं। बंसोड़, गृहमंत्री अमित शाह के निज सचिव हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button