छत्तीसगढ़
2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: आईएमएफ

-आदर्श शर्मा
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ द्वारा गुरुवार को जारी किए गए अनुमानों के अनुसार, भारत 2027 तक जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. आईएमएफ ने कहा कि नॉमिनल जीडीपी के लिहाज से जापान इस साल चौथे स्थान पर बना रहेगा लेकिन 2027 में भारत 4.52 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ उसकी जगह ले सकता है.
आईएमएफ का अनुमान है कि जापान अगले साल खिसककर छठवें स्थान पर चला जाएगा. भारत और ब्रिटेन दोनों उससे आगे होंगे. वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने हाल के सालों में मजबूत विकास दर दर्ज की है. इस सप्ताह आईएमएफ ने 2026 में भारत के लिए अपने विकास पूर्वानुमान को बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, जापान बूढ़ी होती आबादी और अन्य संरचनात्मक समस्याओं से जूझ रहा है.(dw.com/hi)



