छत्तीसगढ़

मोहसेन रेज़ाई बोले, ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट से लेकर वॉशिंगटन तक ट्रंप को शिकस्त दी

ईरान की शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने दावा किया कि ईरान ने युद्ध के मैदान, होर्मुज़ स्ट्रेट और वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त दी है.

बीबीसी पर्शियन के अनुसार, रेज़ाई ने कहा, ईरानी राष्ट्र युद्ध के मैदान में ट्रंप को नाकाम करने में सफल रहा. होर्मुज़ जलडमरूमध्य में उन्हें रणनीतिक हार का सामना करना पड़ा और वॉशिंगटन में भी उन्हें राजनीतिक शिकस्त मिली. हालांकि, इस युद्ध की कीमत अमेरिकी जनता को चुकानी पड़ रही है.

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान युद्ध को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के पीछे ईरान युद्ध को एक प्रमुख वजह बताया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बाद में इस बात को स्वीकार किया था.

इन बयानों के बाद अमेरिका में राजनीतिक बहस तेज हो गई है. वहीं, ईरान के अधिकारियों ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और कांग्रेस में उसकी बढ़ती राजनीतिक ताकत का स्वागत किया है.

उधर रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद तेहरान में लोगों ने प्रदर्शन किया.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button