ताजा खबर

क्रांति बने अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी क्रांति साहू को राष्ट्रीय संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायगढ़ निवासी महेश साहू को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत क्षीरसागर के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र जारी किए।राष्ट्रीय महाअधिवेशन के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। अधिवेशन के दौरान कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की गई।राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किए गए क्रांति साहू पिछले 32 वर्षों से साहू समाज की सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने बिलासपुर जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता और सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया है। स्वास्थ्य शिविर, कैरियर गाइडेंस, नशामुक्ति अभियान, रक्तदान शिविर, बुजुर्गों का सम्मान तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान जैसे कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।क्रांति साहू की सामाजिक गतिविधियों में माता कर्मा जयंती, माता राजिम जयंती, दानवीर भामाशाह जयंती और विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों के आयोजन के साथ समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव तक संपर्क अभियान भी शामिल रहा है। उनके संयोजकत्व में एक माह से अधिक समय तक माता कर्मा रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों में कर्मा रथ यात्रा का बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया और सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।रथ यात्रा के अंतिम चरण में विशाल कर्मा जयंती समारोह के साथ 15 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह भी कराया गया। करीब 40 दिनों की अवधि में 138 स्थानों पर कर्मा जयंती के आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में सामाजिक एकता, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।समाजसेवा के क्षेत्र में क्रांति साहू ने जिला साहू संघ बिलासपुर के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ में अंकेक्षक, संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वे प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।सामाजिक सेवा के प्रति लंबे समय से सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर संपर्क को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कर्नाटक और केरल का प्रभार भी सौंपा गया है।क्रांति साहू ने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत वे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देशभर में समाज के लिए कार्य करेंगे। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से समाज की एकता, अखंडता और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करना उनका उद्देश्य रहेगा।नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन सचिव क्रांति साहू ने नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू से सौजन्य मुलाकात भी की।

राजेश कुमार

उत्तर भारत के एक छोटे शहर में पले-बढ़े। बचपन से ही लोगों की बातें सुनना और आसपास की ज़िंदगी को ध्यान से देखना उनकी आदत रही है। परिवार में सादगी और मेहनत को हमेशा महत्व दिया गया। खाली समय में किताबें पढ़ना, पुरानी डायरियाँ पलटना और सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठकर आम लोगों से बात करना उन्हें अच्छा लगता है। वे मानते हैं कि हर इंसान की अपनी एक कहानी होती है, बस उसे सुनने वाला कोई होना चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button