ताजा खबर

ओबीसी आरक्षण और जाति जनगणना में अलग कॉलम की मांग, 10 सितंबर को रायपुर में धरना-रैली।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ में लंबित ओबीसी आरक्षण को लागू करने और जाति जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल किए जाने की मांग को लेकर मूल निवासी संघ भारत, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 10 सितंबर को रायपुर के डॉ. अंबेडकर चौक में विशाल धरना-प्रदर्शन, रैली और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ओबीसी समाज की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की जाएगी।मूल निवासी संघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक, जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा ध्रुव, प्रदेश सचिव रानी हेला एवं जिला महिला अध्यक्ष मधु सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित विधेयक लंबे समय से राजभवन में लंबित है। संगठन का कहना है कि इस पर राज्यपाल की स्वीकृति होने के बाद ही ओबीसी समाज को आरक्षण का अपेक्षित लाभ मिल सकेगा।संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित जाति जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम नहीं होने पर भी सवाल उठाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अलग प्रावधान होने की स्थिति में ओबीसी की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का वास्तविक आंकड़ा सामने लाने के लिए ओबीसी के लिए भी पृथक कॉलम आवश्यक है।मूल निवासी संघ भारत ने इन्हीं दोनों प्रमुख मांगों को लेकर रायपुर में धरना-रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। संगठन के अनुसार बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मूल निवासी संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पंकज रवि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में सोशल जस्टिस मूवमेंट पटना के एडवोकेट रामेश्वर ठाकुर, ओबीसी फेडरेशन ऑफ इंडिया बेंगलुरु के अध्यक्ष इंजीरप्पा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजमणि पटेल तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर शामिल रहेंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में सीए विष्णु बघेल, ओबीसी संगम से श्याम मूरत कौशिक, संपादक श्रीधर चंद्राकर, ओबीसी विचारक कुलदीप प्रजापति, ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू सहित अन्य वक्ता अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूल निवासी संघ भारत छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत पटेल करेंगे।धरना-रैली को सफल बनाने के लिए बिलासपुर जिले में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इनमें शहर अध्यक्ष देवकुमार सोनी, उपाध्यक्ष अनीता कश्यप, संगठन सचिव भोला साहू सहित किरण कुर्रे, सरिता चौहान, अजय राय, पूर्णिमा विश्वकर्मा, अंबिका कौशिक और प्रदीप साहू शामिल हैं।संगठन ने ओबीसी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचकर धरना-रैली को सफल बनाने की अपील की है।

राजेश कुमार

उत्तर भारत के एक छोटे शहर में पले-बढ़े। बचपन से ही लोगों की बातें सुनना और आसपास की ज़िंदगी को ध्यान से देखना उनकी आदत रही है। परिवार में सादगी और मेहनत को हमेशा महत्व दिया गया। खाली समय में किताबें पढ़ना, पुरानी डायरियाँ पलटना और सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठकर आम लोगों से बात करना उन्हें अच्छा लगता है। वे मानते हैं कि हर इंसान की अपनी एक कहानी होती है, बस उसे सुनने वाला कोई होना चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button