छत्तीसगढ़

जेडी वेंस के बयान पर बोले रो खन्ना- सिर्फ़ ईरान जंग नहीं था रिपब्लिकन की हार का कारण

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजे पर डेमोक्रेट नेता रो खन्ना ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रिपब्लिकन की हार का कारण केवल ईरान जंग ही नहीं था.

उन्होंने जेडी वेंस के बयान से सहमति जताते हुए एक्स पर लिखा, मैं इस बात से सहमत हूं कि रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह ईरान जंग है. मैं इसमें एपस्टीन मामले पर पर्दा डालने से उजागर हुए भ्रष्टाचार को भी एक वजह मानूंगा.

इसी पोस्ट में उन्होंने तीन सुझाव दिए, पहला, ऐसे अस्थायी सरकारी फ़ंडिंग प्रस्ताव का समर्थन करें, जिसमें ईरान में अमेरिकी सेना की किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए फंड देने पर रोक हो. वियतनाम युद्ध की तरह ईरान जंग भी ख़त्म करें. दूसरा, इसराइल को दी जाने वाली सभी सहायता पूरी तरह बंद करने का समर्थन करें.

उनका तीसरा सुझाव है कि राज्य के अटॉर्नी जनरल को उन लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा चलाने का अधिकार दिया जाए जिन्होंने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया और उनकी तस्करी की.

उन्होंने जेडी वेंस के पोस्ट को साझा करते हुए पूछा, क्या अब आप वास्तव में इन तीनों में से किसी भी प्रस्ताव पर अमल करेंगे?

जेडी वेंस ने चुनाव के परिणामों का विश्लेषण करते हुए एक लंबा पोस्ट किया और ट्रंप से दूर हुए वोटरों को वापस लाने के लिए चार सुझाव दिए.

उन्होंने लिखा, पहला, जंग ख़त्म हो, दूसरा, महंगाई और जीने की लागत पर ध्यान दिया जाए, तीसरा, अमेरिका फ़र्स्ट की नीति अपनाई जाए और चौथा, इसराइल के साथ अपने संबंधों में बदलाव किया जाए.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button