अमेरिका करेगा मृत्युदंड का लाइव प्रसारण

-सोनम मिश्रा
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जानकारी दी कि 3 दिसंबर को निदल हसन को सार्वजनिक तौर पर फांसी की सजा दी जाएगी. अमेरिकी सेना के साइकेट्रिस्ट हसन ने 2009 में अमेरिका के फोर्ट हूड में लगभग 13 लोगों को गोली मारी थी और हमले में लगभग 32 लोग घायल हुए थे. अमेरिकी सैन्य अदालत ने साल 2013 में हसन को मौत की सजा सुनाई थी.
अमेरिकी फायरिंग स्क्वॉड इस सजा को अंजाम देगा. 1961 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिकी सेना फांसी किसी को फांसी देगी. अमेरिकी सेना ने जानकारी दी कि इस सजा का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, लोगों को समझने की जरूरत है कि इस तरह के अपराध के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने एक दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर से बात करते हुए आगे कहा, मुझे हमारी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वाली सोच पसंद हैं, जो जीत की सोच थी.
मुकदमे की सुनवाई के दौरान हसन ने कबूला था कि उसने अमेरिकी सैनिकों पर हमला इसलिए किया ताकि अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोका जा सके.(dw.com/hi)



