ताजा खबर

प्रतिमा देखने गए बालक की तालाब में डूबने से मृत्यु

राजनांदगांव: शहर के बजरंगपुर नवागांव वार्ड में रविवार की शाम माता दुर्गा की प्रतिमा देखने गए बालक की शीतला तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना शाम को लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। बालक को डूबता देख आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।

जानकारी के अनुसार, नवागांव निवासी खिलावन ठाकुर का तीन वर्षीय पुत्र विवेक ठाकुर रविवार की शाम अपने दादा के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा देखने निकला था। वे उसे लेकर तालाब के पास गए हुए थे। अचानक बालक अपने दादा से अलग होकर तालाब की ओर चला गया। पानी में गिरने के बाद आसपास के लोगों की नजर उस पर जाते ही बालक को बाहर निकाला गया। लोगों ने उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश की और उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button