अंतरराष्ट्रीय विश्व मानसिकता दिवस पर लोगों को शपथ दिलाकर किया गया जागरूक -दीप्ति दुबे
रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा तालाब के पास आज विश्व मानसिकता दिवस के अवसर पर लोगों को अपनी मानसिक शांति हेतु जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने लोगों को शपथ दिलाई तथा कहा कि आज के समय मे ऐसे जागरूकता अभियान की आवश्यकता है ताकि लोग अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ समय जरूर निकाले।साथ ही ऐसे समय में जब लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं तब मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक होती है। विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति दुबे सहित परमित शर्मा आर जे अनिमेष ,मानस ठाकुर आशुतोष शर्मा नीलिमा मिश्रा सहित संस्था के अनेक लोग एवं आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया दीप्ति दुबे ने बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर को किया जाता है ताकि लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समय समय पर चिंता रहे।
