व्यावसायिक क्षमता की मजबूती और नैतिक निर्णय बढ़ाने सतर्कता मामलों पर कार्यक्रम

एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह
हैदराबाद, 9 अक्टूबर। एनएमडीसी ने बताया कि सतर्कता विभाग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा पहचाने गए प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 7 और 8 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में पब्लिकप्रोक्यू्रमेंट में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, जीईएम – नई विशेषताएं और कार्यक्षमताओं, प्रभावी खरीद के लिए अनुबंध डिजाइन, और साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर चार विषयगत सत्र शामिल थे, जिसका मुख्यम उद्देश्य था व्यावसायिक क्षमता को मजबूत करना, नैतिक निर्णय लेने को बढ़ावा देना और संगठनात्मक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाना।
एनएमडीसी ने बताया कि उद्घाटन सत्र कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक), एनएमडीसी और सी.नीलकंठ रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएमडीसीकी गरिमामयी उपस्थित में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन समारोह में श्री विवेक निशांत नाथ,निदेशक (वाणिज्यग), एनएमडीसीऔर श्री सी नीलकंठ रेड्डी, सीवीओ की भव्यस उपस्थित थी, जिन्होंने निरंतर क्षमता निर्माण, नैतिक आचरण, पारदर्शी प्रणालियों और निवारक सतर्कता उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व को रेखांकित किया। पहले दिन श्री संजय अग्रवाल, आईआरएसएस, पीसीएमएम, आरसीएफ-कपूरथला द्वारा सार्वजनिक खरीद में लोकाचार पर सत्र में व्याआख्या्न व प्रस्तु तीकरण दिए गएं, जिनमें सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, नैतिक निर्णय लेने और स्थापित खरीद सिद्धांतों के अनुपालन पर जोर दिया गया।
एनएमडीसी ने बताया कि इसके अलावा,श्री अनुज कुमार, निदेशक (जीईएम) ने जीईएम – नए विशेषताएं और कार्यविधियां पर एक सत्र का संचालन किया, जिसमें हाल के घटनाक्रमों, डिजिटल खरीद तंत्र और सरकारी ई-मार्केटप्लेस के प्रभावी उपयोग के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला गया। दूसरे दिन, श्री अंकुर श्रीवास्तव, कंट्रोलर,एनआरएससी ने प्रभावी खरीद अनुबंध विकसित करने पर व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और प्रासंगिक केस स्टडी साझा करते हुए प्रभावी खरीद के लिए अनुबंध डिजाइन पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया ।



