छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है.

राहुल गांधी ने अंग्रेज़ी न्यूज़ वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए.

राहुल गांधी ने जिस ख़बर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसकी हेडलाइन है, पीएम मोदी बोले- देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं बाधा डालने वाली ताक़तें, अफ़वाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के नर्मदा ज़िले के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही थीं.

राहुल गांधी ने आगे लिखा, आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने. और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं. आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है.

मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए. आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button