रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर 25 हजार जुर्माना, सभापति ने फटकार भी लगाई

जोन 2 कमिश्नर ने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने कहा
रायपुर, 7 नवंबर।रायपुर रेल्वे स्टेशन परिक्षेत्र में जारी निर्माण कार्यों के लिए अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन को जोन 2 कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे ने नोटिस जारी कर 25 हजार रूपये जुर्माना की कार्रवाई की। निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के कड़े निर्देशों पर की है. ठेकेदार को अगले 3 दिन में रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने आज रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्र के स्कूटी पर निरीक्षण के दौरान रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 से फाफाडीह चौक तक मार्गविभाजक में फैली मिट्टी और उसके कारण फैली गन्दगी और राहगीरों और वाहन चालकों को दीप पर्व में हो रही अत्यंत असुविधा को देखा। सभापति ने इस पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित रेल्वे के अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन को जमकर फटकार लगायी सम्बंधित क्षेत्र के रेल्वे अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर उन्हें जानकारी देते हुए तत्काल सम्बंधित ठेकेदार को तलब कर नोटिस इसे लेकर देते हुए उस पर जुर्माना करने के कड़े निर्देश दिए. सभापति राठौड़ ने जोन 2 जोन कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे को सम्बंधित रेल्वे ठेकेदार को तत्काल नोटिस देकर उस पर जुर्माना चेतावनी देकर करने और कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर सफाई करवाने के कड़े निर्देश दिए हैँ.


