कराते में राजनांदगांव का दम 17 खिलाड़ियों ने जीते 30 पदक
राजनांदगांव : भिलाई में आयोजित पहली इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक जीते। गायत्री करातेका क्लब के 17 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और 12 स्वर्ण, 10 रजत तथा आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। दुर्ग जिले के भिलाई में दो से चार अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में करीब 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने कराते प्रशिक्षक सेंसई जयप्रकाश साहू के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्कारधानी का मान बढ़ा है।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मोक्ष साहू, योजित साहू, मेहल राजगढ़ (दो स्वर्ण), सचेतन चौगले (दो स्वर्ण), तृप्ति अहीर, जिज्ञांशु साहू, हर्षिता प्रजापति, रुद्र सराफ और याना सरोदे शामिल हैं। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अयांश जैन, मोक्ष साहू, जिज्ञांशु साहू, वारिया टेम्बेकर, नवीन साहू, अदिति ठाकुर, अंशुल मानकर, रुद्र सराफ और याना सरोदे शामिल हैं। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अयांश जैन, योजित साहू, मोक्ष साहू, तोमन सोनकर, नवीन साहू, वारिया टेम्बेकर, हर्षिता प्रजापति और भावेश खरे शामिल हैं।

