छत्तीसगढ़

बस्तर फाइटर्स में 462 पदों पर भर्ती

स्थानीय युवाओं के लिए मौका, आवेदन 2 से

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 31 अक्टूबर। बस्तर फाइटर्स में भर्ती का इंतजार कर रहे स्थानीय युवाओं के लिए बस्तर और नारायणपुर जिले में कुल 462 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती में संबंधित जिले के स्थानीय निवासी युवाओं को ही अवसर दिया जाएगा।

पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत यह भर्ती गृह (पुलिस) विभाग की 31 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती नियम, 2026 के तहत होगी। बस्तर जिले में कुल 79 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11, अनुसूचित जाति के 2 और अनुसूचित जनजाति के 50 पद शामिल हैं।

इसी तरह नारायणपुर जिले में 383 पदों पर भर्ती होगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के 42, अन्य पिछड़ा वर्ग के 53, अनुसूचित जाति के 20 और अनुसूचित जनजाति के 268 पद निर्धारित किए गए हैं। दोनों जिलों में शासन के आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुसार वर्गवार भर्ती की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button