छत्तीसगढ़

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में सड़क हादसा, सात लोगों की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में शनिवार को एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अधिकारियों का कहना है कि हादसा लैंसडाउन क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के पास हुआ, जब यात्रियों से भरा एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया.

लैंसडाउन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में 12 लोग सवार थे. हादसे में जान गंवाने वालों में छह महिलाएं शामिल हैं. घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

लैंसडाउन से बीजेपी विधायक दिलीप रावत ने बताया कि वाहन में सवार महिलाएं रिखणीखाल में आयोजित एक समूह बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थीं. इसी दौरान कलवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुःखद है और जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ़्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button