छत्तीसगढ़

मशहूर फ़िल्मकार संजय गुप्ता को अभिनेता तुषार कपूर ने कुछ इस तरह किया याद

फ़िल्मकार संजय गुप्ता ने 2007 की सुपरहिट फ़िल्म शूटआउट एट लोखंडवाला बनाई थी. तुषार ने उन्हें अपना प्रिय निर्देशक बताते हुए कहा कि वह ऐसे इंसान थे जो ज़िंदगी को पूरी तरह जीने में विश्वास रखते थे.

तुषार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह दुखद ख़बर याद दिलाती है कि ज़िंदगी कितनी अनिश्चित है.

उन्होंने लिखा, आज सुबह अपने प्रिय निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन की दुखद ख़बर मिली. ज़िंदगी वाक़ई बहुत अनिश्चित है. हालांकि, इस शख़्स ने मुझे ज़िंदगी को पूरी तरह जीने का सबक दिया! उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

शूटआउट एट लोखंडवाला साल 2007 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया था. यह फ़िल्म 1991 में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुई मुठभेड़ पर आधारित थी.

फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरबाज खान, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन, तुषार कपूर और रोहित रॉय सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया था.

संजय गुप्ता कांटे, काबिल और शूटआउट एट वडाला जैसी फ़िल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते थे. इसके अलावा उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला, जज़्बा और एसिड फैक्ट्री जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक़, मशहूर फ़िल्मकार संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया. पीटीआई ने इस खबर की पुष्टि उनके क़रीबी दोस्त मिलाप ज़ावेरी के हवाले से किया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button