छत्तीसगढ़

जेनसन हुआंग और कथित चीनी जासूस को लेकर सामने आया ये अपडेट

डियरबेल जॉर्डन

सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड के मुताबिक कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग ने पिछले साल अगस्त में मेगास्पीड कंपनी छोड़ दी थी.

एलिस हुआंग का नाम एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेनसन हुआंग से जुड़ा है. एलिस और अपनी कंपनी की एक कर्मचारी के साथ कथित संबंधों की जानकारी सामने आने के बाद जेनसेन हुआंग ने सीईओ के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

मेगास्पीड दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया की चिप की सबसे बड़ी ख़रीदार है. इस विवाद के बाद से सवाल उठने लगे कि क्या अमेरिकी एक्सपोर्ट पर पाबंदियों के बावजूद हाइटेक एआई चिप चीन पहुंची हैं.

मेगास्पीड ने रविवार को कहा कि उसने अपने कारोबार की इंटरनल इन्वेस्टिगेशन शुरू की है. कंपनी के मुताबिक़, उसके कारोबार, सप्लाई चेन और दुनियाभर में कामकाज को लेकर ऐसी ख़बरें आई हैं, जिनमें किए गए दावों के समर्थन में पुष्टि किए जा सकने वाले सबूत नहीं हैं.

मेगास्पीड पर संदेह है कि उसने मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में अपने डेटा सेंटरों के ज़रिए चीनी कंपनियों को एनवीडिया की चिप तक पिछले दरवाज़े से पहुंच दी.

इस मामले को लेकर अमेरिकी प्रशासन में भी सवाल उठ रहे हैं. शुक्रवार को वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हॉवर्ड लटनिक के वाणिज्य विभाग पर उन्नत चिप के निर्यात की ठीक से निगरानी नहीं करने का आरोप लगाया.

दूसरी ओर, चीन ने एलिस हुआंग के जासूस होने के आरोप से इनकार किया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button