छत्तीसगढ़

कालीबाड़ी अस्पताल के तीन ऑपरेशन थिएटर का होगा उन्नयन

16 नवंबर से शुरू होगा काम, तीन महीने तक पंडरी जिला अस्पताल में होंगे ऑपरेशन

रायपुर, 23 अक्टूबर। कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के तीन ऑपरेशन थिएटर का उन्नयन कार्य 16 नवंबर से शुरू होगा। इसे पूरा होने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इस दौरान मरीजों के ऑपरेशन जिला अस्पताल, पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
उन्नयन कार्य के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में सामान्य प्रसव, ओपीडी और वार्ड की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मरीजों को इन सेवाओं के लिए अस्पताल में ही सुविधा मिलती रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन की वैकल्पिक व्यवस्था की है, ताकि उन्नयन कार्य के दौरान मरीजों को परेशानी न हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button