शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के लिए ट्रंप ने लोगों को ठहराया ज़िम्मेदार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और एशिया के शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट के लिए आम लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया है.
उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, आज शेयर बाज़ार इसलिए धराशायी हो गया क्योंकि टेमोक्रेटिक पार्टी ने मंगलवार को बड़ी जीत हासिल की. यह देखकर बेहद दुख होता है. इसके लिए आप खुद ही ज़िम्मेदार हैं.
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा यह चुनाव के नतीजों के आधार पर शेयर बाज़ार के इतिहास के सबसे ख़राब दिनों में से एक रहा. यह सब देखना बेहद दुखद है. बाज़ार को उस स्तर तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की गई थी, जहां वह पहले कभी नहीं पहुंचा था, और फिर यह सब हो गया. इसलिए आपके रिटायरमेंट खातों की रकम भी घट गई है.
याद रखिए, इसके लिए रिपब्लिकन नहीं, बल्कि डेमोक्रेट्स ज़िम्मेदार हैं। हालांकि, चिंता न करें, हम जल्द ही किसी न किसी तरह पहले से कहीं ज़्यादा बड़े और मज़बूत होकर उभरेंगे.
इससे पहले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखने को मिली है. शेयर बाज़ार से अमेरिका और एशिया की प्रमुख टेक कंपनियों के सैकड़ों अरब डॉलर साफ़ हो गए हैं.
इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास की रफ़्तार धीमी पड़ने की आशंकाएं हैं.
एआई के विकास को धीमा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत के बाद टेक्नोलॉजी और एआई क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई. (bbc.com/hindi)



