छत्तीसगढ़

विपक्ष के प्रदर्शन पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि जंतर-मंतर क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है और बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, मार्च या धरने की इजाज़त नहीं है.

डीसीपी शर्मा ने कहा, सांसदों और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों के तीन बसों में जंतर-मंतर पहुंचने की सूचना मिली है. चूंकि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं है, इसलिए वहां विरोध मार्च या प्रदर्शन नहीं किया जा सकता.

हालांकि, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आने वाले सभी लोग सांसद हैं, इसलिए पुलिस उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करेगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पुलिस सांसदों से अनुरोध करेगी कि वे स्वयं वहां से चले जाएं और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

दरअसल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन करना चाहते हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button