छत्तीसगढ़

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली और चीन को लेकर क्या कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली के चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होने पर देशवासियों को बधाई दी है.

शहबाज़ शरीफ़ ने इसे पाकिस्तान के अंतरिक्ष अभियान की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह केवल एक एस्ट्रोनॉट की यात्रा नहीं, बल्कि 24 करोड़ पाकिस्तानियों के सपनों की उड़ान है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पाकिस्तान ने सितारों से आगे जाने का अपना सफ़र शुरू कर दिया है. यह सिर्फ़ एक एस्ट्रोनॉट का सफ़र नहीं है, बल्कि 24 करोड़ पाकिस्तानियों का सफ़र है. यह हमारी युवा पीढ़ी, हमारे वैज्ञानिकों और हमारे सपनों का सफ़र है. मुहम्मद ज़ेशान अली और खुर्रम दाऊद दोनों ने चीन में बहुत मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी की है.

पीएमओ के मुताबिक़, प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चीन के बाद पाकिस्तान तियांगोंग स्पेस स्टेशन तक जाने वाला पहला देश बनेगा. यह पाकिस्तान और चीन की मज़बूत दोस्ती का जीता-जागता सबूत है. इस ऐतिहासिक मिशन में पाकिस्तान को शामिल करने के लिए हम अपने भाई जैसे देश चीन के आभारी हैं.

चीन और पाकिस्तान न केवल धरती पर शांति बनाए रखने और एक-दूसरे के विकास के लिए साथ काम कर रहे हैं, बल्कि अब अंतरिक्ष के सफ़र में भी एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. यह हमारी दोस्ती की मज़बूती और गहराई को दिखाता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आज एक पाकिस्तानी अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंच सकता है, तो कल कोई पाकिस्तानी चांद तक भी पहुंचेगा. (bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button