छत्तीसगढ़

यमन के शबवा प्रांत में हमले में 50 लोगों की मौत, 200 घायल

फ़्रांस की समाचार एजेंसी एएफ़पी ने दो सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि यमन के शबवा प्रांत में हूती विद्रोहियों ने एक सैन्य शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दाग़ीं.

इस हमले में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और कम से कम 200 लोग घायल हुए हैं.

इससे कुछ घंटे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चार सरकारी और मेडिकल सूत्रों के हवाले से इस हमले में 18 लोगों की मौत की ख़बर दी थी.

सूत्रों के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने शबवा प्रांत में स्थित अलम शिविर को निशाना बनाया.

यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता माजिद नज़ीली ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि हूती विद्रोहियों ने शबवा में कई ठिकानों पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.

उनके मुताबिक, हमले में सुरक्षा बलों और पुलिस के एक प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया गया.

शबवा में सरकार के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने रविवार को शबवा प्रांत को हूतियों के नियंत्रण वाले अल-बैदा प्रांत से जोड़ने वाली सड़क बंद कर दी थी.

इससे पहले हूती विद्रोहियों ने अल-मआशीक़ महल की ओर पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं. हूतियों के मुताबिक, इस महल में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का संचालन केंद्र था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button