छत्तीसगढ़

दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों ने दिवाली संदेश में क्या कहा ?

दिवाली के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) , भारत में फ़्रांसीसी दूतावास और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग की ओर से शुभकामना संदेश साझा किए गए हैं.

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, संयुक्त अरब अमीरात और दुनिया भर में दिवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व और आने वाला वर्ष आपके और आपके परिवारों के लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए.

भारत में फ़्रांसीसी दूतावास ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, भारत, फ़्रांस और दुनिया भर में मेरे सभी भारतीय मित्रों को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसकी रोशनी हमें हमेशा एकता, शांति और उम्मीद को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे!

वहीं, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का संदेश शेयर करते हुए पोस्ट में कहा कि दीपावली ऑस्ट्रेलिया की बहुसांस्कृतिक पहचान का एक अनमोल हिस्सा बन गई है.

पोस्ट में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने प्रवासी समुदाय के स्थायी योगदान का जश्न मनाते हुए इस त्योहार के उम्मीद, एकता और नई शुरुआत के संदेश पर अपने विचार रखे हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button