छत्तीसगढ़

बस ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, ट्रक से भिड़ी

कुनकुरी में रॉयल बस ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, फिर ट्रक से भिड़ी; ट्रक चालक की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ संवाददाता

जशपुरनगर, 8 नवंबर।दीपावली की सुबह कुनकुरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 5 बजे रॉयल बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि रॉयल बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सलियाटोली के पास हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की पहचान संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button