छत्तीसगढ़

‘भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी’, राहुल गांधी पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में राहुल गांधी पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने से राहुल गांधी सत्ता में नहीं आएंगे. उन्हें विदेश दौरों पर जाने के बजाय गांवों में जाना चाहिए. अगर ऐसा चलता रहा, तो कांग्रेस अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी.

शाह ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान सहकारिता क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मांग पूरी की.

अमित शाह ने तलेगांव दाभाड़े में एनएचईसी संयंत्र को फिर से शुरू करने और भारत टैक्सी सेवा से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत की.

अपने संबोधन में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश में स्वराज का विचार स्थापित करने के साथ ही लोगों में इसकी इच्छा भी जगाई.

शाह ने महाराष्ट्र को भारत में सहकारी आंदोलन की शुरुआत की भूमि बताया.

उन्होंने कहा कि पद्मश्री विट्ठलराव पाटिल और वैकुंठभाई मेहता जैसी हस्तियों ने आज़ादी से पहले ही यहां सहकारी आंदोलन की नींव रखी थी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button