ताजा खबर

Punjab News: पंजाब में आप के वरिष्ठ नेता को गोलियों से भूना, हमले में साथी को भी लगी गोली

Punjab News: पंजाब से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में ‘टूट’ गांव के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अश्वनी कुमार की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके साथी चमकौर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंडी के रास्ते में किया हमला

जानकारी के मुताबिक, अश्वनी कुमार अपनी इनोवा गाड़ी में ड्राइवर, बेटे और अकाउंटेंट के साथ अपनी दुकान से टूट गांव की अनाज मंडी की ओर जा रहे थे। गांव के बस स्टैंड के पास, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इस हमले में अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पट्टी के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद चमकौर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

मौके से फरार हुए हमलावर

हमला करने के बाद, मोटरसाइकिल सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हमलावरों की पहचान करने और हत्या के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इस सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है।

नवीन कुमार

झारखंड के परिवेश से जुड़े रहे हैं। पहाड़, जंगल और छोटे कस्बों की जिंदगी उन्होंने करीब से देखी है। परिवार में सादगी और मेहनत का मूल्य सिखाया गया। वे लोगों से मिलना, उनकी बात सुनना और स्थानीय मेलों-त्योहारों में शामिल होना पसंद करते हैं। उनकी पहचान सीधेपन और जमीन से जुड़े रहन-सहन से है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button