बिहार: जेडी (यू) विधायक अनंत सिंह पर क्यों हुई एफ़आईआर दर्ज

पटना के बाढ़ इलाके में रविवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने जनता दल (यूनाइटेड) विधायक अनंत सिंह, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह और उनके समर्थक कर्मवीर सिंह के ख़िलाफ़ मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन एफ़आईआर दर्ज की हैं.
यह सीट इस वजह से चर्चा में आई है, क्योंकि जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राम कृष्ण ने बताया कि रविवार को बड़े पैमाने पर एमएलसी चुनाव का प्रचार किया गया. इस दौरान अनुमति से ज़्यादा दोपहिया और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया गया.
एसडीपीओ राम कृष्ण ने कहा कि कई वाहनों में सायरन और हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था. साथ ही, जेसीबी से फूल बरसाए गए.
इस मामले में मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन मुक़दमे दर्ज किए गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.(bbc.com/hindi)



