सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सुनवाई के लिए सोमवार दोपहर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया. उन्हें सुनवाई के लिए एसईएम कोर्ट के सामने पेश किया गया.
इसके बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाने का आदेश दिया.
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार यानी 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी. यह घटना जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी.
उसके अगले दिन यानी 14 अक्तूबर को सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.(bbc.com/hindi)



