छत्तीसगढ़
ईरानी और शंभू का सादगी से स्वागत

रायपुर, 24 अक्टूबर।प्रदेश भाजपा की संगठन प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी शंभू दो दिन के प्रवास पर रायपुर पहुंचे। सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्वागत किया।एयरपोर्ट पर केवल डेढ़ दर्जन लोगों ने ही स्वागत का अवसर दिया गया था। ठाकरे परिसर में सभी पदाधिकारियों ने एक एक गुलाब की कली फूल से कतारबद्ध होकर स्वागत किया। ईरानी ने अपने साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे कई नेता पदाधिकारियों को मना किया। ईरानी दो दिनों तक संगठन के एक दर्जन विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक लेंगी। श्री देव ने कहा दो दिन तक संगठन के विषयों पर चर्चा होगी।



