आगे बढ़ रहा तूफान, 27 की सुबह प्रचंड होगा

रायपुर, 25 अक्टूबर।पूर्व-मध्य एवं उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब पूर्व-मध्य एवं उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र सघन होकर अवदाब में परिवर्तित हो गया है। कल शाम यह उसी क्षेत्र में अक्षांश 15.8 उत्तर तथा देशांतर 90.7 पूर्व के निकट केंद्रित था। यह श्री विजयपुरम (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 510 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 820 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 910 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1020 किमी पूर्व तथा बापटला (आंध्र प्रदेश) से 1100 किमी पूर्व में स्थित था।
इसके 25 अक्टूबर, को पूर्व-मध्य एवं उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर लगभग दक्षिण दिशा में आगे बढ़ने, गहन अवदाब में तीव्र होने तथा तत्पश्चात धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में मुड़ने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, 26 अक्टूबर की सुबह तक पूर्व-मध्य एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तथा 27 अक्टूबर, की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान में और अधिक तीव्र होने की बहुत अधिक संभावना है।
इसके पश्चात, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने, अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में और अधिक तीव्र होने तथा 28 अक्टूबर, 2026 की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश तट के निकट पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की बहुत अधिक संभावना है।
इसके 28 अक्टूबर, 2026 की पूर्वाह्न तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश एवं यनम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की बहुत अधिक संभावना है। इस दौरान अधिकतम निरंतर पवन गति 115125 किमी प्रति घंटा रहने तथा झोंकों में 140 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने की संभावना है।



