छत्तीसगढ़

राजीनामा नहीं करने पर घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने मारपीट के मामले में राजीनामा करने से इनकार करने पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोड़ाभाठ निवासी सुरेश साहू ने 28 नवंबर 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि गांव के विपिन सिंह चंदेल ने पूर्व में उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में राजीनामा करने से इनकार करने पर 28 नवंबर की शाम करीब 5 बजे विपिन सिंह चंदेल उर्फ सरदार और आशीष सिंह चंदेल उर्फ अप्पू उसके घर में घुस गए।

दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पामगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेल्ट भी जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विपिन सिंह चंदेल उर्फ सरदार (32 वर्ष) और आशीष सिंह चंदेल उर्फ अप्पू (34 वर्ष) शामिल हैं। दोनों ग्राम कोड़ाभाठ, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

इस कार्रवाई में TI निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं पामगढ़ थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button