छत्तीसगढ़

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली केंद्रीय मंत्री ने

तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 1नवंबर।भाजपा की ओर से शनिवार को आयोजितलोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओपदयात्रा में हजारों नागरिकों,भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गांधी चौक से शुरू हुई पदयात्रा नेहरू चौक पहुंचकर सभा में बदल गई। सभा में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर)और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर राजनीतिक हमले किए गए।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं,बल्कि देश के हर नागरिक की सामूहिक ताकत का आधार है। लोकतंत्र की असली शक्ति जनता के भरोसे,मतदान के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में है।

उन्होंनेSIRको संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को सही,पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। संविधान के अनुच्छेद324के तहत चुनाव आयोग को चुनावों के संचालन और नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगाने लगती है और लोकतंत्र खतरे में होने की बात कहती है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा रवैया बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी चुनावी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय जनता के बीच भ्रम फैलाती है।

उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6भरने की अपील की। युवाओं से भी मतदाता पंजीयन को लेकर जागरूक रहने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। लोकतंत्र में चुनाव जीतने का आधार जनता का समर्थन होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला था,वही आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है। उन्होंने इसेउल्टा चोर कोतवाल को डांटेवाली कहावत से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में काम कर रहे हैं।

पदयात्रा और सभा में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह,सुशांत शुक्ला,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,रजनीश सिंह,महापौर पूजा विधानी,राजेश सूर्यवंशी,लखनलाल साहू,हर्षिता पांडेय,अभिषेक शुक्ला,दीपक सिंह,मोहित जायसवाल,गुलशन ऋषि,दुर्गेश पांडेय,प्रदीप कौशिक,सोमेश तिवारी,एस. कुमार मनहर,अमरजीत सिंह दुआ और केके शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button