ताजा खबर

खाली बाल्टियां रख चिचोला छुरिया मार्ग किया जाम फूटा गुस्सा

राजनांदगांव: छुरिया में सप्ताहभर से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नाराज वार्डवासियों ने सुबह चिचोला-छुरिया मार्ग पर खाली बाल्टियां रखकर जाम लगा दिया। वार्ड एक, पांच और छह में पानी की किल्लत से परेशान पार्षद और सैकड़ों नागरिकों ने नगर पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत के सीएमओ अजय बहादुर, इंजीनियर अजय प्रधान और जल प्रदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित वार्डवासियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। वार्ड क्रमांक छह के पार्षद अनिल लारोकर के अनुसार, मोटर पंप खराब होने से तीनों वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित थी। शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने से लोगों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। सीएमओ ने बंद मोटर पंप को तत्काल दुरुस्त कराने और टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अगले दिन से नियमित जलापूर्ति शुरू करने की बात भी कही गई। इसके बाद वार्डवासियों ने जाम समाप्त कर दिया और मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button