छत्तीसगढ़

बीएसपी के निजीकरण पर कांग्रेस फैला रही भ्रम : लक्ष्मी वर्मा

भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निजीकरण को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सेल और बीएसपी के निजीकरण की कोई नीति या मंशा नहीं है। सेल प्रबंधन भी इस संबंध में स्पष्टीकरण दे चुका है। उन्होंने बीएसपी कर्मचारियों और उनके परिवारों से अपील की कि वे किसी तरह के भ्रम या भय में न आएं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान लक्ष्मी वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लाभ लेने के लिए कांग्रेस भ्रामक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएसपी छत्तीसगढ़ का गौरव और पहचान है। कर्मचारियों के हितों और सुविधाओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

लक्ष्मी वर्मा ने सेल प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय से मांग की कि बिना तथ्य और प्रमाण के बीएसपी के निजीकरण को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। केवल बयानबाजी कर लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय और डॉ. किरण बघेल सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद थीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button