छत्तीसगढ़

कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी- आज सौरव दास और आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को रिहा नहीं किया जाता है, तो उन्हें हिरासत में रखने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सीजेपी ने का कहा है इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से भी सलाह ली है.

सीजेपी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, हमने कपिल सिब्बल से सलाह ली है. अगर कल तक आशु और सौरव को रिहा नहीं किया जाता है, तो हम उन सभी लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने जानबूझकर उन्हें ग़ैरक़ानूनी हिरासत में रखे जाने को जारी रखा है. ख़ासकर तब, जब उन्होंने न तो कोई अपराध किया है और न ही उन पर किसी अपराध का आरोप लगाया गया है.

सीजेपी ने लिखा, उन्हें जेल में रखने के लिए जानबूझकर देरी करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

गौरतलब है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) अदालत ने 14 अक्तूबर 2026 (बुधवार) को न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल भेजा था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button