छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 11 लोगों की मौत

-विष्णुकांत तिवारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और क़रीब 29 लोग घायल हुए हैं.

हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात क़रीब डेढ़ बजे हुआ. घायलों में पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक़, ट्रक चीनोर की तरफ़ से मंदिर की ओर आ रहा था. रास्ते में ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और लगातार बाईं तरफ़ मुड़ता चला गया. इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया, जिससे मंदिर की दीवार ढह गई और 40 से 50 लोग मलबे में दब गए.

कलेक्टर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर बैरियर और पुलिस चेकपोस्ट भी मौजूद थे. ऐसे में ट्रक मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है.

ट्रक की तकनीकी जांच के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम भी भेजी गई है, ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके. ज़िला प्रशासन के अनुसार घायलों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है साथ ही हादसे की जांच भी की जा रही है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button