छत्तीसगढ़

कैबिनेट बैठक से भी निराश हुए कर्मचारी-पेंशनर

कैशलेस चिकित्सा में पेंशनरों को भी मिले लाभ : नामदेव

रायपुर, 27 अक्टूबर।राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दीपावली पूर्व कैबिनेट बैठक में डीए/डीआर तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने पर निराशा व्यक्त की है।

नामदेव ने मांग की कि केंद्र के समान जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का 10 माह का लंबित एरियर सहित तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर आर्थिक राहत की उम्मीद लगाए कर्मचारियों और पेंशनरों को निराशा हाथ लगी है। बढ़ती महंगाई के बीच पेंशनरों को उनकी लंबित राशि से वंचित रखना उचित नहीं है।

उन्होंने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पेंशनरों को शामिल नहीं किए जाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी चिकित्सा सुरक्षा का समान लाभ मिलना चाहिए।

नामदेव ने राज्य सरकार से मांग की कि डीए/डीआर एरियर भुगतान और कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पेंशनरों को शामिल करने के संबंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आश्वासन देने के बजाय समयबद्ध कार्रवाई कर कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वास्तविक राहत प्रदान करे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button