ताजा खबर

नवरात्रि पर जनपद सदस्य पद्मनी साहू ने विभिन्न दुर्गा पंडालों एवं मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

आरंग: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती पद्मनी साहू ने अपने जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और देवी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने लखौली, गनौद, कोसमखुटा, नरियरा एवं बिरबिरा के दुर्गा पंडालों के साथ चंडी माता एवं खल्लारी माता मंदिर में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की।

इस अवसर पर श्रीमती पद्मनी साहू ने मां दुर्गा के दर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने विभिन्न ग्रामों में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर उन्हें शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का माहौल देखने को मिला। दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच मां दुर्गा की आराधना की गई। श्रीमती साहू ने कामना की कि माता रानी की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे, प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा पूरा क्षेत्र विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

श्रीमती पद्मनी साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सबके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button