कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और अभ्यास का परिणाम है खिलाडिय़ों की सफलता-कर्नल सिंह

ताइक्वांडो में राजकुमार कॉलेज ने लहराया परचम
रायपुर, 6 अक्टूबर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर के प्राचार्य कर्नल अविनाश सिंह ने बताया कि की बालिका खिलाडिय़ों ने अखिल भारतीय आईपीएससी बालिका ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 (अंडर-14 एवं अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन1 से 3 अक्टूबर 2026तकएमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौरमें किया गया, जिसमें कुल20 बालिका खिलाडिय़ोंने भाग लिया।
कर्नल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल14 पदकअर्जित किए। इनमें4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदकशामिल हैं। खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के दम परअंडर-14 बालिका वर्ग में राजकुमार कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनका खिताब अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ राजकुमार कॉलेज कीचार प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन 70वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2026 के लिए हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों मेंअर्पण कुर्रे, पूजा मीनपाल, स्वस्तिका अग्रवाल और दिशा शर्मा, सभी कक्षा 6वीं, शामिल हैं।
कर्नल सिंह ने बताया कि सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यासका परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित चारों खिलाडिय़ों को विशेष रूप से शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करराजकुमार कॉलेज एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



