छत्तीसगढ़
एबीवीपी के छात्रों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

रायपुर, 26 अक्टूबर।संघसमर्थित छात्र संगठन एबीवीपी ने सोमवार को सप्रे स्कूल में हुंकार रैली आयोजित की। इस ABVP की रैली से पहले एबीवीपी के छात्र नेताओं ने अपनी कार में सवार होकर स्टंटबाजी का प्रदर्शन किया।
इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सप्रे शाला में 10-12 कार चलाको ने यह स्टंट किया। सभी कारों में छात्र संघ का झंडा लहरा रहा था।
इस दौरान कार से खतरनाक स्टंट के दौरान दो पत्रकार बाल-बाल बचे। इस पर विरोध करने पर पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लग रहे हैं। कुछ अन्य छात्रों के बीच-बचाव के बाद शांत मामला हुआ। इसके बाद यह वीडियो किया गया। यह स्कूल कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। वायरल वीडियो को लेकर फिलहाल कोतवाली या ट्रैफिक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पूरी घटना को बाइक पर बैठे पुलिस का एक अधिकारी ने भी देखा लेकिन कार्रवाई सिफर रही।



