छत्तीसगढ़

रायपुर, भाटापारा स्टेशनों में बेटिकट 207 यात्रियों से 2.14 लाख रुपए जुर्माना

रायपुर, 27 नवम्बर। भाटापारा एवं रायपुर रेलवे स्टेशन परटिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 16 ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान में कुल 325 मामलों को दर्ज कर 2,92,040 रुपए जुर्माना वसूलागया।
बिना टिकट यात्रा करने वाले 207 यात्रियों पर 2,14,635/- जुर्माना लगाया गया।

अनियमित टिकट वाले 102 यात्रियों से 74800/- रूपए अधिक लगेज वाले 15 यात्रियों से 2170/-रूपए, एक अन्य मामले से 435/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ ।

इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक-1 (कोचिंग) राजेश कुमार साह मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग एवं 20 टिकट कलेक्टर शामिल रहे ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button