प्रतिभा, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का राजकुमार कॉलेज में प्रदर्शन

अंतर्दलीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरान का हाई जम्प में नया रिकॉर्ड
रायपुर, 27 नवंबर। राजकुमार कॉलेज ने बताया कि कॉलेज,में आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग की अंतर्दलीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026का समापन 26 नवंबर को उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। 16 से 26 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जूनियर, इंटरमीडिएट एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कॉलेज ने बताया कि प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक क्षण राणा दल केपुरान चंद्राकरका शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने हाई जंप में 1.55 मीटर की ऊंचाई पार कर 1.52 मीटर के पुराने कॉलेज रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया।सर्वश्रेष्ठ एथलीट हेतु प्रदत्त सारंगढ़ कप पर राणा दल के पुरान चंद्राकर ने कब्जा किया। अंतर्दलीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप मेंराजा नभ किशोर चन्द्र सिंह, हिंडोल द्वारा प्रदत्त हिंडोल एथलेटिक कप पर राजपूत दल ने 366 अंकों के साथ कब्जा किया।विक्रम दल 340 अंकों के साथ दूसरे, राणा दल 299 अंकों के साथ तीसरे तथा आर्य दल 284 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।सक्ती के राजा बहादुर लीलाधर सिंह द्वारा प्रदत्त सक्ती फिजिक़ल ट्रेनिंग कपबिक्रम दल को प्राप्त हुआ7
कॉलेज ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कारों सेसम्मानित किया गया।जूनियर बालक वर्ग मेंजशराज सिंह मनचंदाको मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर तथाराजवीर कुशवाहाको बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इंटरमीडिएट बालक वर्ग मेंमोहम्मद अब्दुल्लाह, अनंत अग्रवाल एवं शाक्य शुक्लाको मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर चुना गया, जबकिराज सम्राटने बेस्ट एथलीट का खिताब प्राप्त किया।इंटरमीडिएट बालिका वर्ग मेंहरगुन कौर मनचंदा, दिव्यांशी जैन, अक्षिता अग्रवाल एवं नियतिमीनाक्षी सूदको मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहींकायना मौर्याको बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।
कॉलेज ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग (कक्षा 9 एवं 10) मेंआशुतोष केरकेट्टा, दिव्यम उपाध्याय, शास्वत पाल एवं सत्यम गौतमको मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर चुना गया, जबकिरोनित जीवन रथने बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया।सीनियर बालिका वर्ग मेंकाव्या शुक्ला एवं दृष्टि ध्रुवको मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर तथाशिखा गौतमको सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। सीनियर बालक वर्ग में राघव मूंदरा एवं प्रज्ञान प्रकाश को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर और पुरान चंद्राकर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।



