रचनात्मकता, समाधान कौशल और व्यावसायिक सोच से मिलीं नई सम्भावनाएं

कलिंगा विवि में आइडियाथॉन रहा सफल
रायपुर, 27 नवंबर। कलिंगा विश्वविद्यालय बताया कि फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा 23 और 24 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता प्रतियोगिता आइडियाथॉन 6.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर देश भर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, समस्या-समाधान कौशल और व्यावसायिक सोच का प्रदर्शन करते हुए नए बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए।
कलिंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में शिक्षाविदों, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और उद्यमिता विशेषज्ञों के एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल ने प्रतिभागियों के बिजनेस प्रस्तावों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन का आधार विचारों की मौलिकता, नवाचार, व्यावहारिकता, बाजार की संभावनाएं और विस्तार की क्षमता (स्केलेबिलिटी) रहा। विजेता टीमों को अपने स्टार्टअप विचारों को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ मेंटरशिप, फंडिंग सहायता और संभावित ग्रांट्स प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान किया गया है।
कलिंगा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मंजूषा पारियाल (डायरेक्टर, ्रहृरू स्ट्रैटेजिक एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमनदीप सिंह भाटिया (संस्थापक, त्र्यष्ठ और कंसोल ग्रुप) और विशेष अतिथि के रूप में श्री उमेश बंसी (संस्थापक, ओरगालाइफ) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी कुलपति डॉ. आर. श्रीधर, प्रति कुलपति डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, महानिदेशक डॉ. बाइजू जॉन, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, डीन (एकेडमिक अफेयर्स) डॉ. राहुल मिश्रा, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के डीन डॉ. श्रीकृष्ण ढाले और विभागाध्यक्ष डॉ. निष्ठा शर्मा ने उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।



